Chanakya Niti: घर के मुखिया में जरूर होना चाहिए यह गुण, कौनसे जानिए

By charpesuraj4@gmail.com

Published on:

Follow Us

Chanakya Niti:  चाणक्य, एक महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक शिक्षक भी थे। उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ की रचना की थी। इस नीति में जीवन से जुड़े अनेकों विषयों का उल्लेख किया गया है, जिनका अध्ययन करना जीवन में उचित मार्गदर्शन देता है। चाणक्य नीति को जीवन में अपनाकर कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। इसमें धर्म-अधर्म, कर्म, पाप-पुण्य से जुड़ी बातों का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा, घर के मुखिया को कैसा होना चाहिए, इसका भी वर्णन किया गया है। आचार्य चाणक्य का मानना है कि घर का मुखिया परिवार का मुख्य सदस्य होता है। उसकी जिम्मेदारी दूसरों से हमेशा अधिक होती है। ऐसे में उसे कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए।

यह भी पढ़े- Moolank 6: मूलांक 6 वाले जातको पर होता है शुक्र ग्रह का प्रभाव, जानिए इस मूलांक के बारे में

सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना, सभी की इच्छाओं का ध्यान रखना और परिवार में खुशनुमा माहौल बनाए रखना – ये एक अच्छे मुखिया की पहचान है। आइए, इस श्रृंखला में घर के मुखिया के अन्य गुणों के बारे में जानते हैं:

  • फिजूलखर्ची पर रोक: चाणक्य नीति के अनुसार, घर का मुखिया सजग रहना चाहिए। साथ ही धन का खर्च परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करना चाहिए। इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों की फिजूलखर्ची को भी रोकना चाहिए। धन का सही इस्तेमाल करने का ज्ञान होना भी जरूरी है। इससे परिवार में तरक्की की संभावना बनती है और भविष्य के लिए भी धन बचता है।
  • आंख मूंदकर भरोसा न करें: चाणक्य नीति के अनुसार, घर के मुखिया को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। उसे हर किसी पर आँख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो देखा है, उसी के आधार पर सभी रिश्तों को मजबूत बनाना चाहिए। इसके अलावा, किसी भी झगड़े को सुलझाते समय दोनों पक्षों की बात सुनकर ही फैसला लेना चाहिए।
  • निर्णय लेने की बेहतर क्षमता: घर का मुखिया परिवार से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेता है। ऐसे में उसका निर्णय लेने का कौशल बेहतर होना चाहिए। साथ ही, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उसके फैसले से किसी को भी कोई नुकसान न पहुँचे।
  • भेदभाव न करें: घर का मुखिया एक ऐसा सदस्य होता है जो सबकी समस्याओं का समाधान करता है। ऐसे में मुखिया को कभी भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी के लिए समान नियम और कानून बनाए जाने चाहिए।
  • अनुशासन: जीवन में कोई भी कार्य यदि अनुशासन के साथ किया जाए, तो उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए घर के मुखिया को परिवार में हमेशा अनुशासन बनाए रखना चाहिए। इससे घरवालों को जीवन में तरक्की करने में मदद मिलती है।