Chanakya Niti: घर बनाने की क्या होती है सही जगह, चाणक्य नीति में बताया गया है इस बारे में…

By charpesuraj4@gmail.com

Published on:

Follow Us
Chanakya Niti

Chanakya Niti:  आचार्य चाणक्य ने हर चीज के लिए नियम बताए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन में परेशानी नहीं आती। इस लेख में हम चाणक्य नीति की बात कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि घर कहां बनाना चाहिए। चाणक्य एक विद्वान पंडित थे, जो अपनी तेज बुद्धि के लिए जाने जाते थे। उनके बताए गए नीति शास्त्र आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इतने सालों पहले लिखी गई बातें आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार घर बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आचार्य चाणक्य ने बताया है कि किन 5 जगहों पर व्यक्ति को अपना घर नहीं बनाना चाहिए? वरना उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े- Ank Jyotish: अंक ज्योतिष से जानिए 30 मई का राशिफल, कैसा रहेंगा आज का दिन

  • जीविका का साधन न हो वहां घर ना बनाएं:
    आचार्य चाणक्य ने कहा है कि भूल से भी ऐसी जगह पर घर नहीं बनाना चाहिए जहां पर आपको रोज़गार का कोई साधन ना मिले। वरना पूरी जिंदगी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा ऐसी जगह रहने के लिए चुननी चाहिए जहां पर रोज़गार के कई साधन हों।
  • लोक-लाज का भय न हो वहां ना रहें:
    आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी जगह पर घर नहीं बनाना चाहिए जहां पर लोक-लाज का भय न हो। जहाँ समाजिक भाव सबसे ऊपर होता है, वहां घर बनाना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • दान देने वाले लोगों के बीच रहें:
    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि घर ऐसी जगह पर बनाना चाहिए जहां पर परोपकारी लोग रहते हैं और उनमें त्याग करने की भावना होती है। ऐसी जगह घर बसाने से परोपकार की भावना आपमें भी पैदा होती है।
  • कानून का राज ना हो वहां दूर रहें:
    ऐसी जगह पर रहने से हमेशा दूर रहना चाहिए जहां पर कानून का डर ना हो। बल्कि ऐसी जगह को चुने जहां पर लोग कानून-व्यवस्था का पूरा पालन करते हैं।

यह भी पढ़े- Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार समाज में सम्मान पाने के लायक नहीं ये लोग, कौन जानिए

  • दान करने वालों के आस-पास रहें:
    घर हमेशा ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां पर लोग दान करने में विश्वास रखते हों। हिन्दू धर्म में दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। इससे मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।