Friday, March 31, 2023

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य अनुसार इन लोगों पर भरोसा कभी नहीं करना चाहिए, खतरनाक साबित हो सकते है


Chanakya Neeti: भारतीय इतिहास के सुनहरे पन्नों को पलटा जाए तो इसमें बहुत से ऐसे नाम मिल जाएंगे जिनके जैसा न कोई दोबारा हुआ है और न ही उसके होने की उम्मीद है। ये वो लोग हैं जिनका नाम आज भी देश-विदेश में बहुत शान और सम्मान के साथ लिया जाता है। ऐसे ही एक व्यक्ति थे आचार्य चाणक्य जिन्हें महान नीतिशास्त्री, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री का दर्जा दिया गया है।

आचार्य चाणक्य वो शख्सियत हैं जिनहोने भारत को उसका पहला छत्रपति सम्राट दिया। आज में रहते हुए आने वाले कल की हर घटना और आवश्यकता को समझ लेना यह आचार्य चाणक्य की सबसे बड़ी खूबी थी, यही वजह है कि उन्हें दूरदर्शी भी माना जाता था। आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना नीतिशास्त्र के अंतर्गत जीवन के लगभग सभी भागों का समावेश किया है। नीतिशास्त्र के अंतर्गत लिखी हुई उनकी बातें और सिद्धांत कपोल कल्पना या प्रवचन मात्र न होकर पूर्ण रूप से व्यावहारिक हैं।

इन सिद्धांतों की सबसे खास बात यह है कि ये आज भी उतने ही व्यावहारिक हैं जितने ये पहले हुआ करते थे। इस लेख के अंतर्गत हम आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए महान ग्रंथ नीतिशास्त्र की ही कुछ बातें लेकर आए हैं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं कि उसे अपने जीवन को सहज रूप से चलाने के लिए न सिर्फ समाज में अन्य लोगों के साथ मिलकर रहना पड़ता है, बल्कि उनके साथ दोस्ती और विश्वास का रिश्ता भी कायम करना उसके लिए आवश्यक है।

एक सफल इंसान वही है जो यह समझ सके कि कौन उसका मित्र है और कौन उसके लिए भविष्य में खतरा बन सकता है, किसपर विश्वास किया जाए और किसपर नहीं, यह बात उसे अवश्य ही पता होनी चाहिए। इस लेख में हम आचार्य चाणक्य द्वारा उल्लिखित 6 ऐसे लोगों के विषय में आपको बताने जा रहे हैं जिनपर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

जो व्यक्ति हर समय क्रोध करता है या जिसे बहुत आसानी से क्रोध आ सकता है वह न सिर्फ स्वयं के लिए मुसीबत पैदा करता है बल्कि दूसरों के लिए भी वह व्यक्ति अवांछित हालात पैदा कर सकता है। क्रोध के आवेग में व्यक्ति अपना सही-गलत भूल जाता है और ऐसा वह दूसरों के साथ भी कर सकता है इसलिए जो व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का हो उसपर न तो विश्वास किया जाना चाहिए और न ही उसके साथ ज्यादा नजदीकी रिश्ता रखा जाना चाहिए। वह चाहे न चाहे किसी मोड़ पर आपके लिए खतरा साबित हो सकता है।

स्वार्थी इंसान कभी किसी के हितार्थ कार्य नहीं कर सकता उसे केवल अपना लाभ ही दिखता है, इसलिए अगर आपको लगता है कि कोई व्यक्ति बेहद स्वार्थी और केवल अपने हिट को आगे रखने वाला है तो उससे आपको दूरी रखने में ही अपनी भलाई सोचनी चाहिए क्योंकि मुश्किल समय में वे आपके लिए परेशानी बढ़ देगा आपको पता भी नहीं चलेगा। इन लोगों की खास बात यह भी होती है कि ये कभी भी किसी की मदद के लिए आगे नहीं आते।

झूठ का सहारा लेने वाले लोग
जो लोग झूठ बोलने के आदी होते हैं या जो लोग अपना काम निकलवाने के लिए झूठ बोलने से भी पीछे नहीं हटाते उनपर कभी विश्वास नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे किस तरह आपको धोखा देंगे इसका अंदाजा भी आप नहीं लगा पाएंगे। बहुत से लोग बात-बात पर या शौकिया झूठ बोलते हैं, इनपर आपको कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए अन्यथा ये कभी भी आपको परेशानी में डाल सकते हैं।

बहुत ज्यादा तारीफ करने वाला व्यक्ति
बहुत सी लोगों की आदत होती है कि वह वजह-बेवजह हर समय दूसरों की तारीफ करते रहते हैं, ऐसा इंसान कभी भी भरोसे के लायक नहीं होता क्योंकि वह कभी भी आपको आपकी कमियाँ या गलतियाँ नहीं बताएगा और आपको जानबूझकर अंधेरे में रखेगा। ऐसे लोग केवल झूठी तारीफ कर आपसे अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं, इन्हें आपसे नहीं बल्कि आपके ओहदे और धन से प्रेम होता है।

छल करने वाला व्यक्ति
ऐसा व्यक्ति जो किसी के भी साथ छल करने में माहिर होता है उसपर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह हर हाल में मौका मिलते ही आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। अगर आप जानते हैं कि उस व्यक्ति ने किसी के साथ छल कपात किया है तो आपको इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए कि वह किसी भी समय आपको भी धोखा दे सकता है। छल के सहारे आगे बढ़ने वाले व्यक्ति किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

दूसरों के राज़ खोलने वाला व्यक्ति
अगर कोई व्यक्ति किसी के सीक्रेट्स आपके साथ बांटता है और आप बड़े आनंद के साथ उसकी बातों को सुनते हैं तो आपको इस बात के सहन करने लिए भी तैयार होना चाहिए कि वह आपके राज भी दूसरों के साथ बांट रहा है। कभी किसी की निजी बातों या बुराई को आनंद के साथ नहीं सुनना चाहिए क्योंकि जो आपके साथ यह सब शेयर कर रहा है वह आपके पीठ पीछे आपकी बुराई भी जी खोलकर कर रहा होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular