Business idea: लाखो रूपए छापे जा सकते है ये बिजनेस कर, जाने पूरी जानकारी

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

Business idea: लाखो रूपए छापे जा सकते है ये बिजनेस कर, जाने पूरी जानकारी। दिवाली का त्योहार आते ही बाजार में रौनक आ जाती है. दूरदृष्टि रखने वाले व्यापारी अभी से ही इसकी तैयारियां शुरू कर देते हैं ताकि त्योहारी सीजन में बाजार से पूरा मुनाफा कमाया जा सके। हम आपके लिए भी ऐसा ही बिजनेस प्लान लाए हैं जिसकी मदद से आप दिवाली तक ₹10 लाख तक कमा सकते हैं और उसके बाद भी आपका धंधा चलता रहेगा।

यह भी पढ़े : – Toyota और Mahindra का मटकना भुला देंगी ये नई Kia Carnival, पॉवरफुल इंजन के साथ होंगे लग्जरी फीचर्स, जाने कीमत

दिवाली से जुड़ा बिजनेस आइडिया

दिवाली से ठीक एक महीना पहले पूरे देश में मकानों के रेनोवेशन का काम जोरों पर शुरू हो जाता है. वहीं दिवाली से 3 महीने पहले निर्माणाधीन फ्लैट्स, डुप्लेक्स, बंगलों और मकानों आदि का फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में आ जाता है ताकि दिवाली से पहले गृहप्रवेश किया जा सके। कुछ उत्पादों के लिए तो यह सबसे बड़ा फेस्टिवल सीजन होता है। लकड़ी के दरवाजों पर विशेष तरह की कारीगरी का काम तो साल भर चलता रहता है, लेकिन दिवाली से 4 महीने पहले लोगों को इतना ज्यादा काम मिल जाता है कि दिन-रात लगातार काम करने के बाद भी ऑर्डर पूरे नहीं हो पाते।

यह भी पढ़े : – पापा की परियों का दिल जितने आया Tecno Spark 20 स्मार्टफोन, लक्जरी कैमरा और सस्ती कीमत देख आप भी कहोगे वाह

 3D wood carving मशीन से क्रांति

कुछ साल पहले तक लकड़ी के दरवाजों पर कारीगरी का काम हाथ से किया जाता था। इसमें एक महीना लग जाता था लेकिन अब 3D वुड कार्विंग मशीन से आप कुछ ही घंटों में लकड़ी के दरवाजे पर किसी भी प्रकार का डिज़ाइन बना सकते हैं। यही कारण है कि अब लोगों को कस्टमाइज्ड विंडो और दरवाजे पसंद आने लगे हैं। 3D वुड कार्विंग मशीन की कीमत ₹300000 से शुरू होकर ₹25 लाख तक जाती है। लेकिन स्टार्टअप के लिए ₹5 लाख वाली मशीन काफी है।

पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं शुरू

 3D wood carving का स्टार्टअप आप कॉलेज में पढ़ाई करते हुए या फिर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करते हुए भी शुरू कर सकते हैं। इसमें भले ही थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन आप अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई का समय निकालकर बाकी बचे हुए समय में  3D wood carving का काम कर सकते हैं। इससे आप न सिर्फ अपनी पढ़ाई और दूसरे खर्चे निकाल पाएंगे बल्कि अपने परिवार का भी सहारा बन सकते हैं और अगर आपको कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता नहीं भी मिलती है तो आपको डिप्रेशन में नहीं जाना पड़ेगा। यह स्टार्टअप आपका हाथ थाम लेगा।

महिलाएं भी चला सकती हैं ये बिजनेस

जैसा कि हमेशा कहा जाता है कि महिलाएं बिजनेस और मशीनों के नाम से घबरा जाती हैं जबकि घर में भी वे कई तरह की मशीनों को चलाती हैं।  3D wood carving मशीन को चलाना बहुत ही आसान है। दरवाजे या खिड़की के लिए लकड़ी को मशीन पर फिक्स करने का काम कोई हेल्पर कर सकता है। आपको बस अपने कंप्यूटर पर बैठकर एक सॉफ्टवेयर के जरिए मशीन को ऑर्डर देना होता है। आप जो डिज़ाइन चाहते हैं वह अपने आप लकड़ी पर बनकर तैयार हो जाएगा। यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। एक बार लकड़ी फिक्स हो जाने के बाद आपको कुछ और नहीं करना पड़ता।

रिटायर्ड लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी  3D wood carving बिजनेस में निवेश करके लंबे समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मशीन की कीमत तो पहली सीजन में ही निकलकर आ जाएगी। इसके बाद आपको लंबे समय तक हाई रिटर्न मिलता रहेगा।