River Of Blood : इस देश में बहती है खून सी सुर्ख लाल नदी, आइए जानते है इस नदी के बारे मे। आज हम यहां बात कर रहे है रूस के नॉरिल्स्क शहर की इस शहर को दुनिया की ‘मोस्ट डिप्रेसिंग सिटी’ यानी सबसे उदास शहर कहा जाता है। नॉरिल्स्क रूस का सबसे उत्तरी शहर है। यह साइबेरिया, पूर्वी रूस के क्रास्नोयार्स्क क्राय क्षेत्र में स्थित है। वहां की स्थिति इतनी खराब है कि वहां एक सड़क भी नहीं जाती है।
यहाँ बहती है खून की नदी
दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब जगहें मौजूद हैं। ऐसी ही एक जगह लैटिन अमेरिका के एक देश में है, जहां पर ‘खून की नदी’ बहती है। बता दे प्रदूषण के कारण नॉरिल्स्क में बहने वाली डल्डिकेन नदी का रंग गहरा लाल हो चुका है। नदी में बहने वाले पानी का रंग पहले भी अजीब था। धीरे-धीरे यह गहरा लाल होता चला गया।
यह भी पढ़े :- Cobra Fight Video : कोबरा और नेवले की खूनी लड़ाई का वीडियो वायरल , देखे मौत की जंग में कौन जीता-कौन हारा
क्या है वजह ?
निकल प्लांट से 20 लाख टन से ज्यादा जहरीली गैसें निकलती हैं। इसका परिणाम केमिकल बारिश और प्रदूषित जल निकायों में होता है। इसका निवासियों के जीवन पर अत्यधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जांच हुई तो सामने आया कि बड़े-बड़े कारखानों के कारण नदी के पानी का रंग लाल हो गया। और नॉरिल्स्क का तापमान भी हफ्तों तक -60 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहता है।