Bipasha Basu Welcomes Baby Girl : Bipasha Basu Daughter बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री के घर आई लक्ष्मी। एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है जो कि एकनन्ही सी पारी है। आलिया के बाद बिपाशा बसु भी बनी मां, दिया बेटी को जन्म।
Bipasha Basu Daughter: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर काफी समय से अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में थे। अब इस कपल ने अपने पहली बच्चा का स्वागत किया है। बिपाशा बसु ने नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से ये स्टार कपल बेहद खुश है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। उनके घर लक्ष्मी आई है।

यह भी पढ़े :- Salman Khan का छलका दर्द बोले अगर उससे शादी हो जाती तो अभी तक पिता भी बन चूका होता,जानिए सच
शादी के 6 साल बाद किया पहले बच्चे का स्वागत
रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल शनिवार को एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी। ऐसे में इस कपल के फैंस इनके बच्चे के लिए कहीं ज्यादा एक्साइटेड थे। शादी के 6 सालों बाद कपल ने अपने बच्चे के स्वागत किया है। एक लम्बे इंतजार के बाद उनके घर खुशी आई है।
यह भी पढ़े :- Sonakshi ने किया बड़ा खुलासा शादी करने के लिए हो रही है बेताब जल्द बनेगी खान परिवार की बहु,जानिए
अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकरी दी थी
बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर की हैं। बिपाशा ने कई बार मेटरनिटी शूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सामने आने पर उन्हें कई कॉम्पलिमेंट्स भी मिले। अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े उन्होंने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए।
बिपाशा बसु की बेटी की चाहत हुई पूरी
कुछ महीनों पहले बिपाशा बसु ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह और करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। उन्होंने कहा कि जब भी बच्चे पैदा करने की बात आती थी, तो वह और करण हमेशा इसके लिए पहले से ही तैयार रहते थे। उन्होंने कहा, ‘करण और मैं शुरू से ही क्लियर थे हम बेबी चाहते हैं,’ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी होने की इक्छा हुई पूरी।