Wednesday, March 22, 2023

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सांसद Manoj Tiwari तीसरी बार बनने जा रहे पिता, धूमधाम से हुई पत्नी सुरभि की गोदभराई रश्म

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सांसद Manoj Tiwari के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, मनोज तिवारी जल्द ही तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनकी गोदभराई हुई, जिसका वीडियो एक्टर ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि की गोद भराई काफी धूमधाम से हुई, जहां कई जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची। रेड लहंगे में एक्टर की पत्नी अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस लुक को उन्होंने कानों में झूमके और गले में हैवी जूलरी के साथ कंप्लीट किया।

यह भी पढ़े:- प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड के लिए Hema Malini को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा सम्मानित, जानिए पूरी खबर

Manoj Tiwari to Be third time Father

वहीं, मनोज तिवारी ने पेस्टल पिंक शेरवानी में परफेक्ट दिखे। दूसरी ओर उनकी बेटी सान्विका भी अपने मम्मी-पापा की गोद में हंसती हुई नजर आ रही है। बता दें, मनोज तिवारी अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी से तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। सुरभि से पहले उनकी शादी रानी तिवारी से हो चुकी है।

यह भी पढ़े:- अब कभी गाना नहीं गा पायेगी Shreya Ghoshal, हादसे में खो चुकी अपनी सुरीली आवाज, वायरल हो रही है इमोशनल पोस्ट

medium 2022 11 21 d8ecbe7180

हालांकि कुछ साल पहले दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से एक्टर को एक बेटी है, जिनका नाम रीति तिवारी है। वहीं तलाक के बाद मनोज ने साल 2020 में सुरभि संग दूसरी शादी रचाई, जिससे उनको बेटी सान्विका हुई। अब ये कपल फिर से एक बार पेरेंट्स बनने जा रहा है। यह एक्टर का तीसरा बच्चा होगा, जबकि सुरभि की यह दूसरी संतान होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular