Betul News : पुलिस का छापा महिला गांजा तस्कर रंगे हाथों पकड़ी गई, 375 ग्राम गांजा जब्त

Betul News बैतूल जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह छापामार कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में रविवार देर रात की गई, जहां पुलिस टीम ने आरोपी महिला के घर पर दबिश देकर 375 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Also Read :- MP Weather Update: शीतलहर की वापसी, 14 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; पचमढ़ी और नौगांव में ठिठुरन सबसे ज्यादा
यह पूरी कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी सेफा हाशमी के निर्देशन में हुई, जिसमें पुलिस टीम लगभग एक घंटे तक मौके पर जांच-पड़ताल करती रही। पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई कि महिला लंबे समय से अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस जैसे ही घर में दाखिल हुई, महिला वहीं मौजूद मिली।
छह पुड़ियों में छिपाकर रखा था गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस को महिला के घर से छह अलग-अलग पुड़ियों में रखा गांजा मिला। मौके पर ही पुलिस ने इन पुड़ियों का वजन कराया, जो कुल 375 ग्राम निकला। महिला से बरामद सामग्री की तस्दीक भी वहीं कराई गई। पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी साफ तौर पर अवैध नशा तस्करी का प्रमाण है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है महिला
जानकारी के अनुसार, यह वही महिला है जिसे जुलाई 2024 में भी गांजा बेचते हुए पकड़ा गया था। तब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद भी महिला ने अपनी अवैध गतिविधि नहीं छोड़ी और दोबारा नशा तस्करी में सक्रिय पाई गई। पुलिस इसे गंभीर पुनरावृत्ति मान रही है।
पुलिस नेटवर्क की तलाश में जुटी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी महिला किस सप्लाई चेन का हिस्सा है और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा बैतूल तक पहुंच कैसे रहा है और इसके पीछे कौन से गिरोह सक्रिय हैं।
पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंचेगी। आने वाले दिनों में पुलिस अन्य संभावित संदिग्धों पर भी निगरानी बढ़ाएगी ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
Some Important Link
| Whatsapp Group | Click Here |
| Home Page | Click Here |



