Betul News: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला BJP नेता पुलिस की हिरासत में, खबर से मचा हड़कप…….. 13 साल की बालिका से करीब 58 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। घटना के बाद बिगड़ी स्थिति अब नियंत्रण में हैं। मध्यप्रदेश में एक 58 साल के भाजपा नेता द्वारा महज 13 साल की मासूम से बलात्कार करने से बवाल मच गया है, आक्रोशित लोगों ने तोडफ़ोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। और कोर्ट में आज मामले की सुनवाही होगी।
Betul News: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला BJP नेता पुलिस की हिरासत में, खबर से मचा हड़कप……..
यह भी पढ़े: झटपट बनाए एग चपाती इस बेहद सिंपल विधि के साथ, ट्राई जरूर करे…….
आरोपी भाजपा का नेता बताया जा रहा है

आरोपी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। घटना के बाद बिगड़ी स्थिति अब नियंत्रण में हैं। आरोपी के घर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। आरोपी ने देर रात सरेंडर कर दिया। इससे पहले सोमवार रात को नाबालिग से बलात्कार की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ कर आग लगा दी थी। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। पुलिस ने आग लगाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले लोगों पर केस दर्ज किया है। और कई लोगो को इसमें चोट भी आई है.
बच्ची ने बताया अंकल ने कहा किसी को बताना मत
बच्ची ने बताया की वह 2 जनवरी की शाम 7 बजे अपनी सहेली के साथ घर के पास ही खेल रही थी। उस समय अंकल ने मुझे आवाज लगाकर बुलाया। मेरी सहेली उसकी मां के बुलाने पर अपने घर चली गई थी। पीडि़ता ने बताया कि अंकल ने उसे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जबरन बलात्कार किया फिर पीछे के दरवाजे से निकाल दिया और किसी को भी बताने से मना किया। अंकल मुझे हर बार 200 और 300 रुपए देते और कहते थे कि यह पैसा अभी जो काम किया है उसका है। यह बात किसी को मत बताना, जब मैं बुलाऊंगा तब आ जाना और मुझसे रुपए लेकर चले जाना। बच्ची ने कहा की अंकल मुझे पहले भी 2,3 बार बुला चुके है।

एसएएफ के जवान घर पर तैनात है
पुलिस ने आरोपी पर 376, 376, 376 लैगिंक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के 3, 4, 5, 6 के तहत केस दर्ज किया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। आसपास के घरों के ऊपर भी एसएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। मौके पर दो दमकलों को खड़ा किया है।
Betul News: नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला BJP नेता पुलिस की हिरासत में, खबर से मचा हड़कप……..
पुलिस कर्मियों को लगी चोटें

कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. धक्का-मुक्की में थाना प्रभारी अजय सोनी, रवि ठाकुर, नितिन दुबे सहित अन्य तीन-चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई है। पुलिस ने वसीम खान, साजिद खान, शेख कलीम, शेख जाफर, शेख गुफरान, यूनुस खान, फैजान खान, इसराइल खान, अमन शेख, हाशिम खान, इब्राहिम शेख, नौशीन, पंकज अतुलकर, शेख सलमान,समीर, नामजद 25 लोगों सहित 30-40 लोगों पर केस दर्ज किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
हरदा और नर्मदापुरम से पुलिस बल आया है
भाजपा नेता पर बलात्कार, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले हैं। आरोपी को पकडऩे तीन टीमों को भेजी थी। स्थिति नियंत्रण में हैं। पुलिस बल मौके पर तैनात है। हरदा और नर्मदापुरम से बल आया है।