Betul News: चंदोराखुर्द में गर्भवती महिला से पति की जानकारी लेकर खाते से गायब किए 80 हजार रूपए, यह मामला चंदोराखुर्द का है जहा पर क्षेत्र में कुछ दिनों से गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते में राशि जमा करने का कहकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर कुछ ठगों की ओर से गर्भवती महिलाएं या उनके पति के बैंक खाते से राशि निकालने से संबंधित साइबर फ्रॉड का अपराध धड़ल्ले से हो रहा है।
Betul News: चंदोराखुर्द में गर्भवती महिला से पति की जानकारी लेकर खाते से गायब किए 80 हजार रूपए
ऐसे करीब दस धोखाधड़ी के मामले सामने आए है। जिसकी सूचना पीड़ितों की ओर से बीएमओ और पुलिस थाने में दी है। और पुलिस से कहा की उनकी धन राशि उनको वापस दिलाई जाए।
यह भीं पढ़े: मैकरॉनी पास्ता घर पर बनाए ढाबा स्टाइल, स्वाद मिलेगा लाजवाब, जाने बनाने की बेहद आसान रेसिपी
आशा कार्यकर्ता से मंगवाई जानकारी

बीएमओ डॉ. अभिनव शुक्ला ने बताया कि उनके पास ग्राम चंदोराखुर्द के पीड़ित आए थे। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड करने वाले कुछ लोग गर्भवती महिलाओं के खाते में मातृत्व योजना की राशि डालने के नाम पर महिलाओं को चूना लगा रहे हैं। उनके ओर से ग्राम की गर्भवती महिलाओं की जानकारी आशा कार्यकर्ता से मोबाइल पर ली जाती है। जिसके बाद उन्हें फोन कर ऐप डाउनलोड करा कर बैंक खाते में जमा राशि निकाल ली जाती है। ग्राम चंदोराखुर्द की आशा कार्यकर्ता से साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों की ओर से फोन लगाकर ग्राम की गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली गई।
दो सेकेंड में गायब हुए खाते से 80 हजार

जिसके बाद उन्होंने नेहा महेश पवार निवासी चंदोराखुर्द को फोन लगाकर राशि जमा करने के लिए मोबाइल पर एप डाउनलोड करने को कहा तो नेहा ने कहा उसे मोबाइल चलाना नहीं आता है, तो उसने पति का मोबाइल नंबर दिया। उसके पति आर्मी में सेवारत है। साइबर फ्रॉड करने वाले ने उसके पति से चर्चा की और थोड़ी देर में महेश पवार के बैंक खाते में जमा 80 हजार रुपए गायब हो गए। बीएमओ शुक्ला ने बताया क्षेत्र में करीब दस महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं व महिलाओं से अंजान नंबर से मोबाइल काल आने पर किसी भी तरह की जानकारी नहीं देने की अपील की है।
Betul News: चंदोराखुर्द में गर्भवती महिला से पति की जानकारी लेकर खाते से गायब किए 80 हजार रूपए

पुलिस ने सुचना जारी की
पुलिस ने यह जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। पुलिस की ओर से जारी आम सूचना में बताया कि वर्तमान में साइबर फ्रॉड का नया तरीका जारी हैं। फ्रॉड करने वाले आशा कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं को फोन कॉन्फ्रेंस में लेकर एनि डेस्क एप डाउनलोड करवाते है, जो कि रिपोर्ट एक्सेस एप्लिकेशन है। ऐसे में पुलिस ने बताया की किसी को भी अपनी किसी प्रकार की जानकारी ना दे।
यह भी पढ़े: हफ्ते में ये दो दिन कभी ना जलाए अगरबत्ती वर्ना रूठ जाएगी किस्मत, जाने क्या कहता है वास्तु
कॉल पर जानकारी लेके फ्रॉड करने वाले आपके खाते से राशि आहरण कर लेते है। पुलिस ने अपील की है की सावधान रहें। किसी का भी फोन आने पर कोई एप्लिकेशन डाउनलोड ना करे। किसी भी अनजान व्यक्ति के ओर से फोन आने पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी खाता नंबर, ईमेल आईडी, फोन पे नंबर, ओटीपी किसी भी व्यक्ति से शेयर ना करे। और अपने जानकारी अपने तक ही सिमित रखे।