Best Tourism Place: इन जगहों पर घूमने का बनाये ट्रिप प्लान ! सुन्दर वादियों में मिलेगा नाइट लाइफ का मजा

By abarskar18@gmail.com

Published on:

Follow Us
Best Tourism Place: इन जगहों पर घूमने का बनाये ट्रिप प्लान ! सुन्दर वादियों में मिलेगा नाइट लाइफ का मजा

Best Tourism Place: साल में कम से कम दो बार ट्रिप प्लान करना चाहिए। घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं भारत में ही या यूं कहें कि टूरिस्ट प्लेसेस जहां घूमने के लिए जाया जा सकता है। इन जगहों पर घूमने का अपना ही अलग आनंद है। कहीं आपको मौसम सुहाना मिलेगा, कहीं नाइट लाइफ का मजा ले पाएंगे और कहीं दोस्तों के साथ घूमने फिरने और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए घूमने जा सकते हैं। यहां भारत के ऐसे ही 5 बेहतरीन जगहों की लिस्ट दी जा रही है, जहां गर्मियों में घूमने का अपना ही अलग मजा और अनुभव मिलता है।

यह भी पढ़िए :- इजरायल घूमने का मन बना लिया तो जान ले यह खूबसूरत जगहे, देखते ही मन में होगी गुदगुदी

भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

  1. वाराणसी
    गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी व्यक्ति को आध्यात्मिकता का अहसास कराता है। यहां भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की शाम की आरती और घाट पर बैठना एक अनूठा अनुभव देता है और मन को शांति मिलती है। वाराणसी आने के बाद आसपास के स्थानों को भी explore किया जा सकता है।
  2. मनाली
    पहाड़ों की कड़ियों के बीच बसा मनाली हर बॉलीवुड लवर की बकेट लिस्ट में शामिल है। मनाली खूबसूरत घाटियों, ओक, चीड़ और देodar के पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां के भवन अनोखे हैं, मौसम सुहाना रहता है और यहां पर विभिन्न प्रकार के adventure sports का मजा लिया जा सकता है।
  3. जैसलमेर
    राजस्थान का तो लगभग हर एक शहर ही किलों, महलों और शिल्पकला के बेहतरीन नमूनों से भरा हुआ है। जैसलमेर की बात करें तो यहां के पर्यटन स्थलों में महाराजा पैलेस, जैसलमेर फोर्ट और कई किले और मंदिर शामिल हैं जहां घूमने जाया जा सकता है।
  4. गोवा
    गोवा में रोमांचक दिन और रंगीन नाइट लाइफ का मजा लिया जा सकता है। खासकर युवाओं के लिए गोवा पहली पसंद बना रहता है। कॉलेज ट्रिप का हर प्लान या तो गोवा से शुरू होता है या गोवा में ही खत्म होता है। यहां आप गर्मियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। गोवा में कई सारे समुद्र तट हैं जहां समंदर के किनारे रेत पर चलने और खेलने का अपना ही अलग मजा है।
  5. श्रीनगर
    कश्मीर का श्रीनगर धरती पर स्वर्ग का अहसास कराता है। यहां की खूबसूरती आंखों से होती हुई दिल तक पहुंच जाती है। श्रीनगर की घाटियां ही नहीं बल्कि यहां का स्थानीय भोजन और बाजारों की सैर मन को मोहित कर लेती है। अप्रैल से अक्टूबर के बीच यहां आना सबसे सफल साबित होता है। आप यहां नागिन झील, डल झील, परी महल और शंकराचार्य पहाड़ी घूमने के लिए जा सकते हैं।