30 हज़ार की रेंज में घर में जायें यह शानदार Smart TV इससे अच्छा ऑफर आज से पहले कभी नहीं

By Jitendra kumar

Published on:

Follow Us

घर में बड़ा लाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। दरअसल यहां हम आपको कुछ 43 इंच के टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 30 हजार रुपये से कम में आते हैं। हम आपको 5 स्मार्ट टीवी की जानकारी देने जा रहे हैं, जो 43 इंच 4K Ultra HD टीवी हैं और इन्हें 30 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

thomson min

Westinghouse 43 inches 4K Ultra HD Certified Android LED TV

इसमें 43 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो 4K अल्ट्रा एचडी सर्टिफाइड है। इसमें सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ 40W का स्पीकर दिया गया है। इसमें वाइड व्यूइंग एंगल्स के लिए IPS टेक्नोलॉजी मिलती है। यह एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसकी कीमत 20,499 रुपये है।

maxresdefault 36

Kodak 43 inches Bezel-Less Design Series 4K Ultra HD Smart Android

इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन और 43 इंच का HDR 10 डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉइड पर काम करता है। इसमें सराउंड साउंड स्पीकर सिस्टम के साथ 40 वॉट का ऑडियो सपोर्ट मिलता है। यह Amazon Prime, SonyLiv और YouTube सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 19,490 रुपये है।

TCL 43 inches 4K Ultra HD Certified Android Smart LED TV

इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एंड्रॉइड टीवी है। यह टीवी सराउंड साउंड ऑडियो और डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है। इसमें Netflix, Zee 5 और Prime Video सपोर्ट मिलता है। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी सुविधा के साथ आता है। आप इसे दीवार पर लगा सकते हैं या टेबल पर रख सकते हैं। इसकी कीमत 21,990 रुपये है।

064VvT3Md97TN7fh2EHQE61 10.v1648148592

SANSUI 43 inches 4K Ultra HD Certified Android LED TV

इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 43 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कि 4K Ultra HD है। इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ काफी तगड़ा साउंड मिलता है। यह एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। इसमें गूगल अस्सिटेंट और एलेक्सा का सपोर्ट भी मिलता है। इसी के साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 25,990 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ़ 5 लाख रुपये में आती है यह धकड़ SUV Hyundai Exter, फ़ीचर्स के साथ साथ रेंज में भी बढ़िया

Redmi 43 inches 4K Ultra HD Android Smart LED TV

इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 43 इंच का LED डिस्प्ले दिया गया है, जो 4K Ultra HD है। यह एंड्रॉइड पर काम करता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो और DTS Virtual:X सपोर्ट मिलता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। यह स्टैंड बेस और यूजर मैनुअल के साथ आता है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है।

Jitendra kumar

दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना, जनता की आवाज को बुलंद बनाना ही पत्रकार का धर्म है. एक सच्चे पत्रकार को अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। चूँकि धर्म की जो रक्षा करता है. धर्म उसकी रक्षा करता है. (मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और किसान समाचार में विशेष रूचि है)