बेसन से निखारे चेहरा, जाने कैसे यूज़ करना है चेहरे पर बेसन को, जाने यहाँ…….. बेसन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, यह एंटी-एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है। यही कारण है कि चेहरे के कील-मुंहासे, एलर्जी और ड्राई स्किन की से छुटकारा दिलाने के लिए बेसन एक रामबाण उपाय है। बेसन से उबटन, बेसन फेस पैक, चेहरा धोने के लिए बेसन का प्रयोग, बेसन स्क्रब और क्लींजर के रूप में लोग बेसन का प्रयोग खूब करते हैं। बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है और कालेपन को दूर करता है। अगर आप सही तरीके से चेहरे पर बेसन का प्रयोग करते हैं तो इससे चेहरे के काले दाग-धब्बों से जल्द छुटकारा मिल सकता है।
बेसन से निखारे चेहरा, जाने कैसे यूज़ करना है चेहरे पर बेसन को, जाने यहाँ……..
यह भी पढ़े: जनवरी के शुरूआती 6 दिन इन 4 राशियों के लिए साबित होंगे वरदान, जाने राशिफल…….
बेसन से चेहरा ऐसे धोए

बेसन से चेहरा धोने के लिए एक बाउल में बेसन और थोड़ा कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को सामान्य फेस वॉश की तरह चेहरा धोने के लिए प्रयोग करें। चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन और गंदगी साफ होगी और त्वचा मुलायम बनेगी। साथ ही त्वचा में भी निखार आएगा।
चेहरे पर बेसन स्क्रब का उपयोग करे

बेसन स्क्रब के लिए आप 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच ओट्स को पीसकर डालना है। फिर इसमें एक चम्मच दही या कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में 4-5 मिनट मालिश करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से चेहरा धोकर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे आप का चेहरा खिल उठेगा।
बेसन से निखारे चेहरा, जाने कैसे यूज़ करना है चेहरे पर बेसन को, जाने यहाँ……..
यह भी पढ़े: लोकप्रिय गोअन बटाटा भाजी बनाए इस तरह की आए सब को पसंद, जाने इसे बनाने की रेसिपी…….
चेहरे पर बेसन फेस पैक का उपयोग करे

बेसन फेस पैक के लिए आपको 1 चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और नींबू का रस बेसन में मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। अच्छी तरह मिक्स करें और सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर सामान्य फेस पैक की तरह अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और उसके बाद धो लें। इससे आप का चेहरा निखर जायेगा