बाइक पर हुए छह लोग सवार, पुलिस देखकर हो गए हैरान, लगाया इतना जुर्माना

By सचिन

Published on:

Follow Us
बाइक पर हुए छह लोग सवार, पुलिस देखकर हो गए हैरान, लगाया इतना जुर्माना

जिले में गुना की घटना के बाद लगातार वाहनों की जांच का अभियान होते जा रही है। यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन के पास मुख्य मार्ग पर बसों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच भी शुरू कर दी है। जांच के दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय व उनकी टीम ने एक दाेपहिया वाहन रोका, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग सवार होकर कहि जा रहे थे। वह भी देख अचंभित रहे गए।

दाेपहिया वाहन पर छह लोग सवार

यह भी पढ़े –एक अनोखा विवाह ऐसा भी लड़के वालों ने दहेज़ की बजाय रखी यह अनोखी मांग, जिसे सुनकर सब रहे गए हैरान

मोटर साइकिल सवार कटनी निवासी फुरकान अंसारी ने का कहना है की वे पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे थे। जिसपर यातायात पुलिस ने दो से अधिक सवारी दोपहिया में न बैठाने की हिदायत दी है। साथ ही उनपर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माने की कार्रवाई के साथ परिवार के सदस्यों को यातायात थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा के माध्यम से जाने के लिए कहा।

दो दिन से लगातार वाहनों की जांच चल रही है। जिसमें विशेष रूप से बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट के साथ उसमें उपलब्ध संसाधनों की जांच भी की जा रही है। शुक्रवार काे परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस व कुठला पुलिस के साथ कटनी-बरही मार्ग और पन्ना मोड़ पर बसों की जांच भी की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता की अगुवाई में सुबह से शुरू हुई जांच के दौरान 22 बसों को रोका गया और उनके दस्तावेज व उपलब्ध संसाधनों की जांच भी की हई है।