Sunday, March 26, 2023

अनुष्का शर्मा विराट कोहली ने स्कूटी पर मुंबई की बारिश का लुफ्त उठाया,देखे वायरल वीडियो

Anushka Sharma Virat Kohli :- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती है। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है। अक्सर क्रिकेटर और एक्ट्रेस एक साथ कोई न कोई नया कारनामा करते रहते हैं ये जोड़ी जो भी करती है चर्चा के केंद्र में आ ही जाती है. इस बार कपल ने मुंबई की सड़कों पर स्कूटी में सफ़र का लुत्फ़ उठाया है देखिए दोनों का अलग अंदाज….

ग्रे रंग की स्कूटी में कैजुअल ड्रेस में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों को पैपराजी कैमरों ने कैद किया है। हालांकि विराट और अनुष्का दोनों ने काले रंग का हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन वे कैमरे की नजरों से बच नहीं पाए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती सबसे खूबसूरत जोड़ियों में होती है। पपराज़ी हमेशा जोड़े को अपने कैमरों में कैद करने के लिए उत्सुक रहते हैं।

image 98

जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानि आज 20 अगस्त को विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्कूटी की सवारी के लिए निकले थे, इस दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

अनुष्का ने काली शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि विराट ने हरे रंग की शर्ट और काली पैंट पहनी थी। फोटोग्राफर्स ने उन्हें काफी समय बाद शहर में एक साथ देखा। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

image 97

विराट और अनुष्का दोनों ने काले रंग के हेलमेट से खुद को छुपाया। हेलमेट बहुत नीचे करके विराट कैमरामैन से बचते नजर आए। इस दौरान विराट स्कूटी पर सवार हुए, जबकि अनुष्का पीछे बैठी थीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शनिवार को सीक्रेट मोड में स्कूटर चलाते देखा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular