बैतूल समाचार: विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के विरुद्ध चुनाव लडने एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशीयों के खिलाफ कार्य कर रहे है जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। जिला भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशासनुसार बैतूल जिले के निम्नलिखित कार्यकर्ताओ को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
1 मुलताई श्रीमती उर्मिला गव्हाडे जिला पंचायत सदस्य
2 मुलताई श्री रमेश गव्हाडे जिला कार्यसमिति सदस्य
3 मुलताई श्री सुरेन्द्र गव्हाडे जिला मंत्री किसान मोर्चा
4 भैसदेही श्री राहूल चौहान जिला महामंत्री भाजपा