अगर आप भी दे रहे पौधों को बे टाइम पानी तो जान से पौधों को पानी देने का सही समय क्या है…

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

अगर आप भी दे रहे पौधों को बे टाइम पानी तो जान से पौधों को पानी देने का सही समय क्या है, मानवों की तरह ही पेड़-पौधों को भी जिंदा रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। सर्दियों या बारिश के मौसम में पौधों को कब सींचा जाता है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। लेकिन, अगर गर्मी का दिन हो, खासकर मई-जून की चिलचिलाती धूप में, तो पौधों को सींचते समय विशेष ध्यान देना होता है, वरना पौधे जल जाते हैं या सूख जाते हैं।

यह भी पढ़े : – Yamaha MT की हेकड़ी निकाल देंगी Bajaj की दमदार बाइक, किलर लुक और पॉवरफुल इंजन के साथ देखे कीमत

आपके आसपास कई लोग होंगे जिनके सभी पौधे गर्मियों में सूख जाते हैं, भले ही वे खाद और पानी दोनों डालते हैं। इसका कारण यह है कि वे लोग पौधों को गर्मी से बचाने के लिए दोपहर में भी पानी देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पौधों की मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए पानी देना जरूरी है, लेकिन गर्मियों में दोपहर में पानी देने से पौधों की जड़ें और पत्तियां जल जाती हैं।

यह भी पढ़े : – मार्केट में तूफानी मचा देंगी नई Renault Duster, देखे क्या होंगे बदलाव और धाकड़ इंजन…

पौधों की मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए उन्हें सींचना तो जरूरी है, लेकिन सही समय पर करना ज़रूरी है। तो पौधों को सुबह, दोपहर या शाम में किस समय सींचना चाहिए?

पौधों को सींचने का सही समय सुबह या शाम होता है। ज्यादातर लोग अपने पौधों को सुबह और शाम में सींचते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी और धूप के कारण कुछ लोग उन्हें दोपहर में भी सींचने की गलती कर बैठते हैं, जो पौधों के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे पौधों की पत्तियां जल जाती हैं और पौधे सूख भी जाते हैं।

अगर आप अपने पौधों को सुबह सींचते हैं, तो यह सबसे अच्छा समय होता है। यह पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि सूरज निकलने से पहले ही पौधे गर्मी और उमस सहने के लिए तैयार हो जाते हैं, इसलिए पौधे दिन भर हरे रहते हैं। तो कोशिश करें कि अपने पौधों को सुबह 8 बजे से पहले सींच दें।

अगर किसी कारण से आप सुबह पानी नहीं दे पा रहे हैं, तो आप शाम को 6 बजे के बाद उन्हें सींच सकते हैं, जब पौधे के अंदर गर्मी और उमस खत्म हो जाती है, इससे पौधों को कोई नुकसान नहीं होगा।