Homeउन्नत खेतीअधिक दूध देने के लिए फेमस है इन नस्लों की भैंस, ...

अधिक दूध देने के लिए फेमस है इन नस्लों की भैंस, रोजाना देती है 20 से 30 लीटर दूध, पालन कर हो जाओगे मालामाल

अधिक दूध देने के लिए फेमस है इन नस्लों की भैंस, रोजाना देती है 20 से 30 लीटर दूध, पालन कर हो जाओगे मालामाल, भारत एक कृषि प्रधान देश है.यहां के किसान अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन कर रहे है, लेकिन अब बदलते समय के साथ किसान भाई अब अधिक मुनाफा पाने के लिए अधिक दूध देने वाली नस्लों की गाय व भैंस के पालन कर रहे है, इन दिनों भैस के दूध की काफी डिमांड है ऐसे में आज हम आपके लिए बेहतरीन दूध देनी वाली कुछ भैसों की उन्नत नस्लों की जानकारी लेकर आये है, जिनका पालन कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

मुर्रा नस्ल की भैस

image 136

देश में सबसे अधिक दूध देने वाली मुर्रा नस्ल की भैंस मानी जाती है। क्योकि इसके दूध देने की क्षमता अन्य सभी देसी नस्लों से काफी अधिक होती है। इसके पालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से इस नस्ल की खरीद पर सब्सिडी भी दी जा रही है। हरियाणा के किसान सबसे अधिक इन नस्ल की भैंस का पालन करते है। यह भैंस प्रतिदिन 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। आमतौर पर इसकी कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक हो सकती है। इसके दूध देने की क्षमता पर इसकी कीमत को तय किया जाता है।

यह भी पढ़े: 5,000mAh की धाकड़ बैटरी के साथ भौकाल मचाने आ रहा Poco का यह शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे फाडू फीचर्स

जाफराबादी नस्ल की भैंस

image 137

जाफराबादी नस्ल की भैंस दिखने में काफी सुन्दर होती है, अगर हम इसके शरीर के बनावट की बात करे भैस की नस्ल का मुंह छोटा होता है। इसके सींग घुमावदार होते हैं। इसका रंग काला होता है और इसकी त्वचा ढीली होती है। इस नस्ल की भैंस के माथे पर सफेद निशान होता है। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। यह भैंस अन्य नस्लों की भैंस की तुलना में लम्बे समय तक दूध देती है। जिसका पालन कर किसान भाई मोटा मुनाफा कमा सकते है। इस भैंस की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक होती है।

भदावरी नस्ल की भैंस

image 138

भदावरी नस्ल की भैंस का आकार मध्यम होता है। इसके शरीर पर बहुत कम बाल होते हैं। इसकी टांगे छोटी और मजबूत होती है। इसके सींग तलवार के आकार के होते हैं। इस नस्ल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह नस्ल हर प्रकार की जलवायु में अपने आप को ढाल लेती है। इस नस्ल की भैंस प्रतिदिन औसतन 5 से 6 किलोग्राम दूध देती है। जिसकी उचित देखभाल की जाये तो यह प्रतिदिन 8 से 10 किलोग्राम तक प्रतिदिन दूध प्राप्त किया जा सकता है। भदावरी भैंस की कीमत 60 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक होती है।

यह भी पढ़े: Desi Jugaad: चच्चा ने खुरापाती दिमाग से लगाया अनोखा जुगाड़, ट्रैक्टर को बना डाला रेल, लोग बोले- किसने बनाया ये मुजस्समा

सूरती नस्ल की भैंस

बैतूल समाचार 2023 08 04T150555.963 1

सूरती नस्ल की भैंस की दूध देने की क्षमता काफी बेहतरीन होती है, इसके दूध में वसा की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह नसल बिना अधिक मेहनत के दूध का अच्छा उत्पादन देती है। साथ ही इसके दाना और चारे के लिए भी अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है, यह नस्ल कम भूमि वाले छोटे व सीमांत किसानों के लिए लाभकारी है। इस नस्ल की भैंस एक ब्यात में 900 से लेकर 1300 लीटर तक दूध देती है। सूरती भैंस की बाजार में कीमत 30 हजार रुपए या इससे ज्यादा होती है।

RELATED ARTICLES