Cow Farming: आँगन में खूटा ठोक करे इस खास नस्ल की गाय का पालन, कुछ ही माह में बन जाओगे पैसे वाले बाबू…

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

Cow Farming: आँगन में खूटा ठोक करे इस खास नस्ल की गाय का पालन, कुछ ही माह में बन जाओगे पैसे वाले बाबू, गाय पालन का उल्लेख प्राचीन काल से ही मिलता है। ऋषि-मुनि सदैव गायों की सेवा करते आए हैं। गाय को माता का दर्जा भी दिया गया है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी पहले बच्चों को पीने के लिए सिर्फ गाय का दूध ही दिया जाता था। गाय के दूध की तुलना अमृत से की गई है। आज हम आपको गीर गाय की नस्ल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शोधकर्ताओं ने इस नस्ल को बहुत ही खास बताया है।

यह भी पढ़े : – 5G की दुनिया में धूम मचाने आया OnePlus का धाकड़ स्मार्टफोन, देखे तगड़ी कैमरा क्वालिटी के साथ में कीमत

गीर गाय की खासियत

गीर गाय की पहचान बहुत आसान है। यह गाय लाल रंग की होती है, इसका माथा चौड़ा होता है, इसके कान बहुत लंबे होते हैं, इसके सींग लंबे और घुमावदार होते हैं। गीर गाय की पीठ पर एक कूबड़ भी होता है जिससे आप इसकी पहचान और भी आसानी से कर सकते हैं। गीर गाय का जीवनकाल 12 से 15 वर्ष होता है। इस दौरान यह 10 से 12 बच्चों (बछड़ों) को जन्म देती है।

यह भी पढ़े : – बकरी पालन करने वालो के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुई ये संगमनेरी नस्ल बकरी, 42 किलो वजन, कीमत जान उड़ जायेगे होश

दूध की कीमत 70 से 150 रुपये

इस गाय का दूध बहुत ही अच्छा माना जाता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इसके दूध में कई तत्व पाए जाते हैं। इस गाय के दूध की कीमत 70 से 150 रुपये बताई जाती है। गीर गाय के दूध की मांग भी बहुत अधिक है। देसी गाय के दूध से बने घी की दर 2000 रुपये से 3000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है।

किसानों की आय में होगी वृद्धि

गीर गाय पालन किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। पशुपालन क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि गीर गाय का दुग्धकाल लगभग 300 दिनों का होता है। इस तरह यह एक सीजन में 2000 लीटर से ज्यादा दूध देती है। शुरुआती दिनों में यह 7-8 लीटर दूध देती है जबकि पीक टाइम में यह 12 से 15 लीटर तक पहुंच जाता है। किसान इससे डेयरी के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।