मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस Pet Safety & Wellness अन्य

Betul News : नाबालिग हत्या केस में पुलिस का सख्त संदेश बैतूल में मुख्य आरोपी, पिता और साथी का कान पकड़कर जुलूस

On: December 19, 2025 4:21 PM
Follow Us:

Betul News बैतूल में नाबालिग विवेक मरकाम की हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद शहर में कानून का संदेश साफ देने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर, उसके पिता कृपाल ठाकुर और उसके साथी जुनैद का सार्वजनिक जुलूस निकाला। तीनों को चुन्नीढाना स्थित अन्नू के घर से गंज क्षेत्र और कोठीबाजार के व्यस्त मार्गों से होते हुए कान पकड़कर घुमाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई समाज में डर और अपराध के खिलाफ सख्त चेतावनी देने के उद्देश्य से की गई है। इस नाबालिग हत्या केस में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मुख्य आरोपी, उसका पिता, एक साथी और दो नाबालिग शामिल हैं। वहीं तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर 17 वर्षीय विवेक मरकाम की चुन्नीढाना क्षेत्र में बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने विवेक को सागौन बाबा दरबार क्षेत्र से जबरन उठाकर सुनसान जगह ले जाकर रॉड, डंडे और फावड़े से हमला किया था। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर उतरकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक विवेक और मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर के बीच पुराना विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले भग्गूढाना क्षेत्र में वाहन टकराने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें विवेक ने अन्नू पर चाकू से हमला किया था। इसके जवाब में अन्नू ने विवेक के घर जाकर भी हमला किया था, लेकिन उस समय दोनों पक्षों में कोई गंभीर कार्रवाई नहीं हुई थी। दोनों ही जमानत पर बाहर थे।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि विवेक उन्हें लगातार धमका रहा था, इसी रंजिश के चलते उन्होंने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। मृतक की मां शिक्षिका हैं और पिता वन विभाग में पदस्थ हैं। घटना के बाद नागरिकों ने चुन्नीढाना से गंज मार्केट तक जुलूस निकालकर न्याय की मांग की। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Some Important Link

Whatsapp GroupClick Here
Home PageClick Here

Kunal

विश्लेषक के तौर पर, कुणाल लगभग आठ वर्षों से देश भर की ख़बरों पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। वह हर घटना का गहन अध्ययन करते हैं, ताकि उसके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रभावों को उजागर किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment