Multai News: 39 सीटों की घोषणा में मुलताई विधानसभा से भाजपा ने चुना कद्दावर नेता, लिस्ट में चंद्रशेखर देशमुख का नाम शामिल, मध्यप्रदेश में आने आने वले विधानसभा चुनाव की तैयारी बड़े जोरो-शोरो से चल रही है। इसी बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में मुलताई विधानसभा से पार्टी की ओर से चंद्रशेखर देशमुख को टिकट प्रदान की है। आज बीजेपी ने उन 39 सीटों की घोषणा में मुलताई विधानसभा से से चंद्रशेखर देशमुख के नाम पर मोहर लगाई गई है। पार्टी ने एक बार फिर चंद्रशेखर देशमुख को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में मुलताई से भाजपा की ओर से चंद्रशेखर देशमुख और कांग्रेस की ओर से सुखदेव पांसे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
मुलताई में विधानसभा में बीजेपी की तरफ से चंद्रशेखर देशमुख को मिली टिकिट
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/OLYREm5CvJ
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) August 17, 2023
मुलताई में विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा में लंबे समय से मंथन चल रहा था और इसी के चलते आज 39 सीटों में मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख के नाम की घोषणा हुई है।कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे को हराने वाले चंद्रशेखर देशमुख को भाजपा ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आज हुई उन 39 सीटों की घोषणा में मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख के साथ भैसदेही विधानसभा से महेंद्र सिंह चौहान पर मोहर लगाई गई है।