20,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

By ashishkawadkar163@gmail.com

Published on:

Follow Us

20,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स ,क्या आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है! Oppo ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 Flip की कीमत में भारी कटौती की है। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए इस फ्लिप फोन को अब आप रु. 20,000 कम में खरीद सकते हैं। हालांकि, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में MediaTek चिपसेट है और इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :-Tata Punch के उड़ते पंख काट देंगी Maruti Fronx कार, लाजवाब फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ देखिए कीमत

Oppo Find N3 Flip की नई कीमत

Oppo ने पिछले साल Oppo Find N3 Flip को रु 94,999 में लॉन्च किया था। अब रु. 20,000 की कटौती के बाद ग्राहक Oppo के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को रु 74,999 में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक रंग विकल्पों में आता है।

Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find N3 Flip में 6.8 इंच का FHD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। इसके साथ ही, Oppo के इस फ्लिप फोन में 3.26 इंच का आउटर डिस्प्ले भी है जिसका रिजॉल्यूशन 720×382 पिक्सल है। इस फोल्डेबल फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की कोटिंग दी गई है जो फोन को खरोंचों से बचाती है।

Oppo Find N3 Flip MediaTek के Dimensity 9200 चिपसेट के साथ आता है। जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस फ्लिप फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी है। यह फोन Android 14 पर चलता है और 4 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

यह भी पढ़ें :- KTM Duke 200 का सूफड़ा साफ़ कर देगी Yamaha की धांसू लुक और स्टैण्डर्ड फीचर्स वाली बाइक, जानिए कीमत

20,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, Find N3 Flip हस्सेलब्लैड द्वारा ट्यून किए गए ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस है। इसमें 50MP Sony IMX890 सेंसर, 32MP IMX709n टेलीफोटो लेंस 2x जूम के साथ और 114 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 48MP Sony IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। इसके अलावा, इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।