Thursday, October 5, 2023
HomeBollywoodभोजपुरी फ़िल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह के ज़ोरदार ठुमके ने सोशल...

भोजपुरी फ़िल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह के ज़ोरदार ठुमके ने सोशल मीडिया पर मचाया तबाही

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से फैंस के होश उड़ा देती हैं। अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर सुर्खियो में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, वह उतनी ही जबरदस्त डांस भी हैं। एक्ट्रेस के डांस वीडियोज आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। अब अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Dance Video) अंग्रेजी गाने पर डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने डांस से मचाया धमाल


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ब्लैक कलर का आउटफिट पहनकर केटी पेरी के गाने ‘हार्लेज इन हवाई’ पर अपने लटके- झटके दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा के डांस मूव्स से लेकर उनका अंदाज भी फैंस को दीवाना बना रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे साथ वाइब करें, बस।” अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Laung Laachi Bhojpuri Teaser Akshara Singh was seen doing tremendous

अक्षरा सिंह के वीडियो पर फैंस के कमेंट्स


अक्षरा सिंह के इस डांस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह, सुपर से भी ऊपर हो आप।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आप बहुत ही क्यूट और खूबसूरत हो। मैं आपकी क्यूटनेस पर फिदा हूं।” एक और यूजर ने अक्षरा सिंह के हुस्न की तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।”

बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में दिखाई दी थीं, जहां उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। अक्षरा सिंह की इंस्टाग्राम पर लंबी- चौड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

RELATED ARTICLES